फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drought trees will removed from forest

जिनकी सांसें बंद, वो बूढ़े पेड़ छोड़ेंगे जंगल

Thu, 06 Apr 2017 11:06 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
drought trees will removed from forest
forest fire - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्र समेत देश के सभी वनों में सांस न ले पाने वाले बूढ़े और मृत पेड़ों को हटाया जाएगा।

विज्ञापन


पुराने हो चुके सूखे और खोखले पेड़ आक्सीजन तो देते नहीं हैं, लेकिन इनके अंदर चल रही बैक्टीरियल क्रिया के कारण सड़न से कार्बन उत्सर्जन बढ़ रहा है। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) ने देश में पहली बार ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए आकलन शुरू कर दिया है। उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और पंजाब में आकलन के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है।
 
कार्बन उत्सर्जन से बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के मद्देनजर भारतीय वन सर्वेक्षण ने जंगलों में पुराने पेड़ों को हटाने के लिए यह आकलन शुरू किया है। पुराने पेड़ों को हटाने के बाद नई पौध लगाई जाएगी, जिससे जंगलों की सेहत सुधरेगी। पुराने पेड़ों की संख्या हिमालयी क्षेत्र में अधिक है।
विज्ञापन


विज्ञानियों का कहना है कि बूढ़े और बीमार पेड़ों में कार्बन स्टाक तो रहता है, लेकिन इनकी सांस लेने की क्रियाबंद होने के कारण ये आक्सीजन नहीं छोड़ते और न ही वातावरण का कार्बन सोखते हैं। इससे इनकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है। इसके अलावा जो पेड़ खोखले हो गए हैं, उनके अंदर बैक्टीरिया रहते हैं। वे जब पेड़ों की कोशिकाओं को खाकर नष्ट करते हैं तो उससे कार्बन उत्सर्जन होता है। कुछ कार्बन वातावरण में आता है और कुछ मिट्टी में जाकर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर जड़ों के नष्ट होने के बाद यह कार्बन अंदर मिट्टी में रहता है। एफएसआई के विज्ञानियों का कहना है कि पेड़ों की कटान प्रतिबंधित होने से भी लोग लकड़ी के लिए पुराने पेड़ों को नहीं काटते। इससे भी पुराने पेड़ों की संख्या बढ़ गई है। देश भर के जंगलों का आकलन होने के बाद एफएसआई अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगा।


पूरे देश में पेड़ों की गणना एवं उनमें शोषित कार्बन का आकलन किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित अनेक नए मानक गणना पद्धति में शामिल किए गए हैं। मृत और बीमार पेड़ों का भी आकलन किया जा रहा है।
- प्रकाश लखचौरा, निदेशक (फोरेस्ट इंवेंटरी) एफएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed