{"_id":"641376eca1b61e4f350e11f4","slug":"dropped-passengers-road-summoned-dehradun-news-c-5-drn1005-105107-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यात्रियों को बीच सड़क उतारने वालों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यात्रियों को बीच सड़क उतारने वालों को किया तलब
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम से संबद्ध बसों के चालक नोएडा में निर्धारित स्टॉपेज पर बसों को नहीं रोक रहे हैं। इस कारण पिछले दिनों एक वॉल्वो बस का चालान नोएडा पुलिस ने कर दिया था। इस मामले की पड़ताल करने गईं यातायात अधीक्षक ग्रामीण डिपो अमिता सैनी ने जांच में पाया कि वॉल्वो बसों के चालक बसों को स्टॉपेज की बजाय बीच हाईवे रोक रहे हैं।
इससे यात्रियों को जान का खतरा हो रहा है। इसी के चलते नोएडा पुलिस ने एक बस का चालान किया था। एक अन्य बस का वीडियो बनाकर यातायात अधीक्षक ने परिवहन विभाग के अफसरों को सौंपा। मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्त ने बताया कि दोनों चालकों-परिचालकों को 18, 20 मार्च को तलब किया गया है।
एक अन्य मामले में मंडलीय प्रबंधक संचालन ने बताया कि अनुशासनहीनता के मामले में जिन कार्मिकों को हटाया जाता है, उनके लिए जारी आदेश की प्रति सभी महाप्रबंधकों और प्रवर्तन कार्मिकों को नहीं भेजी जा रही हैं, इसका लाभ उठाकर वह लोग निगम की बसों में मुफ्त सफर कर रहे हैं। ऐसे पत्रों की प्रति सभी महाप्रबंधकों और प्रवर्तन कार्मिकों को भेजने के निर्देश दिए। मा.सि.रि.