{"_id":"5cdb93c0bdec2207226ea6c1","slug":"dropped-into-the-swamp-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: नींद में बदली करवट और दलदल में गिरा गया, फंसकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: नींद में बदली करवट और दलदल में गिरा गया, फंसकर हुई मौत
Wed, 15 May 2019 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 15 May 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पनचक्की फार्म के पास मवेशी चराने गया एक युवक आराम करने के दौरान नींद में ही करवट बदलते समय दलदल में जा गिरा, जिससे उसकी दलदल में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम चुकटी की कमला कॉलोनी में रहने वाले और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले माधव राय का पुत्र श्याम राय (18) मंगलवार को दिन में मवेशियों को चराने गया था। कुछ देर बाद वह मवेशियों को पानी पिलाने के लिए पनचक्की की नहर की तरफ ले गया। मृतक के पिता माधव ने बताया कि मवेशियों को पानी पीता छोड़ उनका पुत्र नहर किनारे एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए लेट गया और उसकी आंख लग गई।
विज्ञापन
जिस स्थान पर श्याम लेटा था, वह नहर का ऊंचा किनारा है। इस बीच नींद में उसने जब करवट बदली तो वह नहर में जा गिरा और नहर की दलदल में फंस गया। श्याम को दलदल में गिरता देख लोगों ने शोर मचाने पर आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन