फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Driver Dead body and car found into deep ditch in Champawat Maybe Suicide

चंपावत: गहरी खाई में मिला चालक का शव और कार, खुदकुशी की जताई जा रही आशंका

Fri, 18 Oct 2019 07:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Driver Dead body and car found into deep ditch in Champawat Maybe Suicide
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

टनकपुर-चंपावत मार्ग पर बृहस्पतिवार रात अमरू बैंड के समीप गहरी खाई में गिरी कार और चालक का शव पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और चिकित्सा विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह बरामद किया। चालक परिचित की कार मांगकर अमरूबैंड पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने खुदकुशी की जताई आशंका। 

विज्ञापन


कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह चौधरी (51) पुत्र जगदीश सिंह चौधरी अल्टो कार (यूके 03 टीए/0922) से अमरू बैंड पहुंचा। उसने अमरू बैंड के मंदिर के पास कार रोककर मंदिर के बाबा जगदीश दास से मुलाकात की और आगे बढ़ गया। थोड़ी ही देर में गजेंद्र चौधरी कार से वापस लौट रहा था कि अमरू बैंड मंदिर से कुछ पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


मंदिर के बाबा जगदीश दास की सूचना पर सीओ विपिन चंद्र पंत और कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ और चिकित्सा टीम फौरन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चालक का पता नहीं चलने पर शुक्रवार तड़के फिर रेस्क्यू करने पर चालक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने किसी तरह शव को खाई से निकाला। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी एक युवक ने इस बैंड के पास की थी खुदकुशी 

टनकपुर-चंपावत मार्ग पर अमरू बैंड मंदिर के पास 2016 में फागपुर निवासी भरत राम के 25 वर्षीय पुत्र ने भी रात के वक्त बाइक समेत खाई में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तब भी युवक पहले मंदिर में बाबा से मिला था और आत्महत्या करने की बात कहकर खाई में छलांग लगाई थी।

‘ऐसा लगा कि चालक ने खुद खाई में डाली कार’
अमरू बैंड में बृहस्पतिवार को कार हादसे में कार चालक गजेंद्र सिंह चौधरी की मौत को पुलिस खुदकुशी मान रही है। अमरू बैंड मंदिर के पुजारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गजेंद्र मानसिक तनाव में था और वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। बाबा के मुताबिक ऐसा लगा जैसे चालक ने खुद ही कार खाई में डालकर खुदकुशी की है। इधर मृतक की पत्नी नीमा देवी ने भी पति के मानसिक तनाव में होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed