फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Driver Beaten in Running Roadways Bus Full of Passengers in Almora

रोडवेज कर्मचारियों ने चलती बस में चालक से की मारपीट, खाई में गिरने से बची 35 यात्रियों से भरी बस

Fri, 17 Jan 2020 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jan 2020 07:57 PM IST
सार

  • चालक ने बस नहीं रोकी तो रोडवेज कर्मियों ने की हाथापाई, खाई में गिरने से बची बस

विज्ञापन
Driver Beaten in Running Roadways Bus Full of Passengers in Almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रोडवेज कर्मचारियों के आपसी झगड़े की वजह से देर शाम यहां गनियाद्योली पर 35 यात्रियों की जान सांसत में आ गई थी। चलती बस में चालक से मारपीट करने में बस खाई में गिरने से बची। 

विज्ञापन


मासी-दिल्ली के बीच चलने वाली रोडवेज बस (यूके07टीए2866) 35 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी जा रही थी। इसी बीच रोडवेज कर्मचारियों में ही विवाद हो गया। आरोप है कि चालक गिरधर सिंह ने बीएसएनएल आफिस के पास रोडवेज कर्मी लोकपाल सिंह और प्रमोद जोशी के लिए बस नहीं रोकी।
विज्ञापन


वे दूसरे वाहन से आगे पहुंचकर किसी तरह बस में चढ़ गए। इसके बाद गनियाद्योली पहुंचते ही कर्मचारियों और चालक के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस गनियाद्योली कस्बे में दुकानों से टकराने से बची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। तब चालक ने बस रोकी, नहीं तो बस खाई में गिर सकती थी। यात्रियों ने रोडवेज के एआरएम को फोन कर मामले से अवगत कराया। उन्होंने अराजकता रोकने की मांग उठाई।

हालांकि बाद में किसी तरह मामले का पटाक्षेप हो गया। गनियाद्योली के लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा होते बचा। यदि बस दुकानों के अंदर घुसती तो सीधे खाई की तरफ जा सकती थी।

35 सीटर बस यात्रियों से फुल थी। कुछ यात्रियों का फोन आया था कि गनियाद्योली पर चालक के साथ मारपीट हो रही है। चालक और कंडक्टर ने अभी तक मुझे कोई जानकारी नहीं दी। यात्रियों से शिकायती पत्र देने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि यह हमारा काम नहीं है। 
-देशराज अंबेडकर, एआरएम, रानीखेत डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed