फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   driver beaten by people in haridwar

अपनी ही बस से तेल निकालना ड्राइवर को पड़ा महंगा, लोगों ने पिटाई के बाद किया लहुलूहान

Thu, 01 Jun 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 01 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
driver beaten by people in haridwar
beaten demo pic

खुद की बस से तेल निकाल रहे एक ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने चोर समझकर पीट दिया। भीड़ होने पर कंडक्टर भाग खड़ा हुआ। जिससे पब्लिक का शक और गहरा गया। ड्राइवर को पीट पीटकर लहूलुहान करने के बाद भीड़ उसे पुलिस के सुपुर्द करने पहुंचे। थाने में पूछताछ में पूरा मामला खुलने पर लोग शर्मिंदा हो गए।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक गुजरात के चारधाम श्रद्धालुओं को लेकर एक बस हरिद्वार आई था। हरिद्वार से अलग-अलग छोटे वाहनों में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर रवाना हुए। बस कनखल के बैरागी कैंप में खड़ी कर दी गई। हरिपुर कलां निवासी एक ड्राइवर की गाड़ी में तेल खत्म हो गया। उसने गुजरात निवासी ड्राइवर रविंद्र से तेल मांगा।
विज्ञापन


पैसे की जरूरत होने पर रविंद्र उसे अपनी बस से तेल निकालकर देने लगा। आसपास के लोगों को शक हुआ कोई चोर बस से तेल चोरी कर रहा है। लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की, इतने में बस का कंडक्टर डर के कारण भाग निकला। इससे लोगों का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने ड्राइवर को जमकर पीटा। सिर में चोट लगने से ड्राइवर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब भीड़ उसे लेकर कनखल थाने पहुंचे। कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयान की। तस्दीक करने पर ड्राइवर की बात सही पाई गई। तब एसओ ने ड्राइवर के साथ मारपीट करने वालों को जमकर फटकार लगाई। 

  
पुलिस के पूछने पर ड्राइवर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने सभी को थाने से जाने दिया। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि ड्राइवर पैसे की जरूरत के कारण अपनी बस से तेल निकालकर बेच रहा था। लोगों ने चोर होने के शक में ड्राइवर की पिटाई कर दी। बाद में आपसी सहमति से उनके बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed