फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drinking water problem in uttarakhand

हैलो! हमारे गांव में हैंडपंप कब लगेगा?

Sat, 06 Sep 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Sep 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
drinking water problem in uttarakhand

हैलो सर.. मैं चकराता से बोल रहा हूं, हमारे क्षेत्र में छुटऊ पेयजल योजना कब पूरी होगी। हैलो... हमारे गांव में हैंडपंप कब लगेगा। कुछ ऐसे ही सवाल और शिकायतें इनदिनों पेयजल निगम शिकायत केंद्र के टोल फ्री नंबर पर आ रहीं हैं। हालांकि व्यवस्था अभी ट्रायल पर है। लेकिन जल्द इसे स्थायी तौर पर संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


फोन कर आप जान सकते हैं
अब तक जल संस्थान के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की सुविधा थी। लेकिन अब पेयजल निगम ने भी अपना टोल फ्री नंबर जारी किया है। प्रदेशभर से इस नंबर पर फोन कर आप जान सकते हैं कि आपके क्षेत्र, गांव, गली, मोहल्ले में कौन सी पेयजल योजना पर काम चल रहा है। कहां से पानी आ रहा है।
विज्ञापन


यदि पानी नहीं मिल पा रहा है तो कब तक क्षेत्र में पेयजल योजना तैयार होगी। यही नहीं यदि आप जल संस्थान से संबंधित शिकायतें भी कर सकते हैं। इन्हें जल संस्थान को ट्रांसफर किया जाएगा। कुछ समय बाद टोल फ्री नंबर को वेबसाइट से लिंक करने की तैयारी है। फिर शिकायतें आनलाइन होंगी। संबंधित अधिकारी देखकर इस बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले वर्ष 2010 में शिकायत केंद्र खोले जाने की शुरुआत की जा रही थी, किन्हीं कारणों से यह शुरू नहीं हो पाया। इसके चलते अब यह टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। वेबसाइट के माध्यम से इसे और तेज किए जाने का प्रयास किया जाएगा।
- भजन सिंह, एमडी, पेयजल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed