राजपुर रोड हादसा: यह है हादसे की असली वजह, दो युवकों की हुई मौत, कहानी सुन उड़ गए पुलिस के होश
राजपुर रोड पर हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चालक रोहित कुमार शराब पीकर तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।
हादसे में दो युवकों की मौत और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए थे। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने और घायलों के रक्त नमूनों में उनके शराब के नशे में होने की बात का पता चला है।
कहानी सुन उड़ गए थे पुलिस के होश
हादसे के बाद पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि ये लोग सभी करीब नौ बजे घरों से चले थे। इसके बाद उन्होंने देर रात करीब तीन बजे तक मैगी प्वाइंट के पास शराब पीकर पार्टी की। इस पर कुछ दोस्तों ने घर चलने की बात की तो वे शहर की ओर चल दिए। इसके बाद वे कुछ देर राजपुर बाजार में रुके और फिर कार को तेजी से दौड़ाते हुए शहर की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच साईं मंदिर के पास हादसा हो गया।
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जो कहानी बताई उससे सभी के कान खड़े हो गए। कार का कई फीट हवा में उछलते हुए उसका पिछला हिस्सा पहले एक पेड़ से टकराया और फिर सड़क पर आ लगा। इस तरह पीछे बैठे रोहित, नीरज की तो मौत हो गई।
न सिर्फ शराब पी बल्कि गाड़ी को भी बेतहाशा तेज गति से चलाया
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मामले में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। उसने न सिर्फ शराब पी बल्कि गाड़ी को भी बेतहाशा तेज गति से चलाया।