फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dream XI addiction made criminal landed behind bars joshimath Chamoli news in hindi

Chamoli: ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, पैसे नहीं बचे तो महिला का मोबाइल छीनकर भागा, पहुंचा सलाखों के पीछे

Sun, 17 Sep 2023 04:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Sep 2023 04:52 PM IST
सार

ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत ने एक व्यक्ति को कंगाल बना दिया। इतना ही नहीं वह चोरी करने लगा और आखिर में उसकी यह लत उसे सलाखों के पीछे ले गई।

विज्ञापन
Dream XI addiction made criminal landed behind bars joshimath Chamoli news in hindi
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ड्रीम इलेवन की लत एक व्यक्ति को ऐसी लगी कि वह अपराधी बन गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत लग गई थी।

विज्ञापन

 

लगातार गेम खेलने से वह सारा पैसा इसमें लगा चुका था। पैसे खत्म होने के चलते उसने मोबाइल चोरी कर लिया, जिसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था। शनिवार को नगर के नृसिंह मंदिर मार्ग पर सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था।

विज्ञापन

 

महिला के पति कमल सिंह ने इस संबंध में रविवार को पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र में झपटामार की पहली घटना होने पर एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए पूछताछ शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह (45) हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ बताया। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हो गया। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  हाईकोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, राज्य में आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन में रुपये लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपये लगा चुका है। जिस पंचवटी होटल में वह नौकरी करता है वहां से कुछ दिन पहले मिले वेतन को भी वह ड्रीम इलेवन में लगा चुका है। अब उसके पास पैसे नहीं थे तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया। इसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed