फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dream of housing of 264 families will be fulfilled soon

जल्द पूरा होगा 264 परिवारों के आशियाने का सपना

Thu, 01 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
dream of housing of 264 families will be fulfilled soon
देहरादून। जुलाई में 264 परिवारों के आशियाने का सपना पूरा हो जाएगा। एमडीडीए की आमवाला तरला आलयम आवासीय परियोजना में इकोनोमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के फ्लैट का काम पूरा हो गया है। अगले माह आवंटित परिवारों को फ्लैट पर कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीडीए की परियोजना के तहत 264 ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए लॉटरी पहले ही हो चुकी है। आवंटियों को पहले ही इस पर कब्जा मिलना था, लेकिन कोरोना के कारण कई माह तक काम ठप पड़ा रहा। इस दौरान अंडरवाटर टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), विद्युतीकरण और एप्रोच रोड का काम अधूरा था। साथ ही फ्लैट में भी फिनिशिंग का काम बचा हुआ था। अब सभी फ्लैट्स का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दुम्का के आने के बाद बढ़ी रफ्तार
देहरादून। एमडीडीए में सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का के कार्यभार संभालने के बाद से आलयम प्रोजेक्ट का काम तेजी से हुआ है। उपाध्यक्ष रणवीर चौहान ने उन्हें तेजी से काम निपटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वहां प्राधिकरण के इंजीनियरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। खुद सचिव दुम्का ने प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की, जिससे काम ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट
देहरादून। एमडीडीए के आलयम प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कुल कीमत छह लाख रुपये है। 26 वर्ग मीटर में बने फ्लैट में एक कमरा, हॉल, किचन, बाथरूम है। इसमें फ्लैट लेने पर केंद्र सरकार से डेढ़ लाख और राज्य सरकार से एक लाख रुपये का अनुदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed