फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Shaileja Bhatt appointed as new Director General of Health of Uttarakhand

उत्तराखंड: डॉ. शैलेजा भट्ट बनीं नई स्वास्थ्य महानिदेशक, कहा - चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता

Sun, 01 May 2022 01:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 01:27 PM IST
सार

प्रदेश की 25वीं महानिदेशक डॉ. शैलेजा भट्ट ने कहा कि  चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा।

विज्ञापन
Dr. Shaileja Bhatt appointed as new Director General of Health of Uttarakhand
डॉ. शैलेजा भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. शैलेजा भट्ट को प्रदेश का नया स्वास्थ्य महानिदेशक बनाया गया है। वे प्रदेश की 25वीं महानिदेशक होंगी। शनिवार को उन्होंने महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक के पद 14 महीने की सेवाएं देने के बाद डॉ. तृप्ति बहुगुणा सेवानिवृत्त हो गई हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय में आयोजित विदाई समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने महानिदेशक के रूप में उनके कार्यकाल को सराहा। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद शासन ने डॉ. शैलेजा भट्ट को महानिदेशक बनाने के आदेश जारी किए। विदाई समारोह के बाद डॉ. शैलेजा भट्ट ने महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें...बढ़ता संकट: प्रतिदिन 45 मिलियन यूनिट से अधिक पहुंच रही मांग, लोगों से की गई बचत के साथ बिजली इस्तेमाल की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed