फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. RS Bisht becomes the new Medical Superintendent of Doon Hospital

Dehradun News: डॉ. आरएस बिष्ट दून अस्पताल के नए चिकित्सा अधीक्षक बने

Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. RS Bisht becomes the new Medical Superintendent of Doon Hospital
Iइसी सप्ताह सोमवार को डाॅ. अनुराग अग्रवाल ने दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के पद से दिया था इस्तीफा
विज्ञापन

I
Iदून अस्पताल के नए चिकित्सा अधीक्षक के रूप में डॉ. आरएस बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसी महीने की 13 तारीख को डॉ. अनुराग अग्रवाल ने दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अस्पताल प्रबंधन को एमएस के नए चेहरे की तलाश थी।I
Iप्राचार्य डॉ. गीता जैन ने शुक्रवार को अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ. आरएस बिष्ट को नए चिकित्सा अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया। जानकारी के मुताबिक डॉ. आरएस बिष्ट श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में दो वर्षों तक बतौर चिकित्सा अधीक्षक सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे वर्ष 2019-20 में दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। नवनिर्वाचित एमएस डॉ. बिष्ट ने बताया कि वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे पहले वे सिस्टम में मौजूद खामियों को रेखांकित कर उन्हें दूर करने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iडॉ. आरएस बिष्ट को अस्पताल के नए चिकित्सा अधीक्षक के रूप में चुना गया है। वे जल्द ही जिम्मेदारी संभालेंगे। यह जिम्मेदारी काफी बड़ी है, ऐसे में डॉ. बिष्ट को सभी कार्यों की रूपरेखा तैयार कर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेजI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article