{"_id":"5c127bc442c7925d0862f245","slug":"dpc-to-be-promotion-of-eleven-ips-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में ग्यारह आईपीएस की पदोन्नति के लिए 18 को होगी डीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में ग्यारह आईपीएस की पदोन्नति के लिए 18 को होगी डीपीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
अशोक कुमार
- फोटो : AmarUjala
प्रदेश के ग्यारह वरिष्ठ आईपीएस के प्रमोशन को 18 दिसंबर को डीपीसी होगी। इनमें दो डीजी, दो आईजी और सात डीआईजी के पदों पर पदोन्नति प्रस्तावित है। इनमें एडीजी अशोक कुमार और राम सिंह मीणा को डीजी पद पर प्रमोशन दिए जाने का प्रस्ताव है। मीणा इसी साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी के साथ पुलिस विभाग में अभी से जनवरी माह के पहले सप्ताह में स्थानांतरण को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया हैं।
विज्ञापन
पुलिस महकमे में एक जनवरी 2019 से दस पदों पर प्रमोशन प्रस्तावित हैं। पुलिस मुख्यालय ने पिछले सप्ताह ही प्रमोशन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। गढ़वाल रेंज के डीआईजी अजय रौतेला और डीआईजी सीबीसीआईडी पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन मिलना है। इनके अलावा वरिष्ठ आईपीएस रिधिम अग्रवाल (एसएसपी हरिद्वार), कृष्ण कुमार वीके (एसएसपी ऊधमसिंह नगर), जगत राम जोशी (एसपी पौड़ी), एनएस नपल्च्याल, मुख्तार मोहसिन, नीरू गर्ग, करन नागन्याल को डीआईजी पद पर प्रमोशन मिलना हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को होने वाली डीपीसी में इन अधिकारियों के प्रमोशन पर मोहर लगेगी। इसके अलावा पांच आईपीएस पहले से ही तैनाती के इंतजार में है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह से शासन पर पुलिस महकमे में बदलाव का दबाव बन जाएगा।
विज्ञापन
19 दिसंबर को 13 इंस्पेक्टर बनेंगे सीओ
पुलिस महकमे में इसी साल 13 इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर सीओ बन जाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक जेएस मर्तोलिया के मुताबिक लोक सेवा आयोग ने डीपीसी के लिए 19 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। 39 इंस्पेक्टरोें में से 13 को सीओ पद पर प्रमोशन मिलना है। इनमें से पांच इंस्पेक्टर इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आठ नए सीओ बनने से पुलिस महकमे में सीओ की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। इसी वजह से सीबीसीआईडी में तैनात सीओ बीएस चौहान को जिले से संबद्ध कर मसूरी सीओ का कार्यभार दिया गया है।