फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doubts on timely completion of Mehunwala drinking water cluster scheme due to road cutting ban

रोड कटिंग पर रोक से मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना के तय समय पर पूरा होने पर संशय

Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Doubts on timely completion of Mehunwala drinking water cluster scheme due to road cutting ban
विश्व बैंक पोषित मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तय समय पर पूरा होने पर संशय पैदा हो गया है। अभी पेयजल लाइनों के बिछाने का काफी कार्य अधूरा है, ऊपर से लोनिवि ने बारिश को देखते हुए लाइनों के लिए रोड कटिंग पर रोक लगा दी है। हालांकि, पेयजल निगम का कहना है कि इस बाबत लोनिवि से बात की जाएगी। बरसात में लाइनों की खोदाई के दौरान लोगों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल योजना के कार्य का शुभारंभ 2020 में हुआ था। 164 करोड़ की योजना के तहत सहसपुर और धर्मपुर विस क्षेत्र के अर्द्धनगरीय क्षेत्र के 48 बस्तियों में 16 घंटे निर्बाध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराना है। योजना सफल होने पर इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। योजना को जून 2022 में धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना के चलते इसकी डेडलाइन नवंबर 2022 तक बढ़ा दी गई, लेकिन तय समय में योजना के धरातल पर उतरने पर संशय बना हुआ है। इसकी वजह योजना के तहत अभी भी काफी कार्य अधूरा होना है।
विज्ञापन

अभी न तो पूरे ट्यूबवेल तैयार हो पाए हैं और न ही ओवरहेड टैंकों का निर्माण। कई जगह अभी भी लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। बारिश में खोदाई से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की खोदाई की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिससे संकट और बढ़ गया है। उधर, पेयजल निगम के महाप्रबंधक सीताराम ने कहा कि रोड कटिंग पर रोक लगाने के मामले में शासन से बात की जाएगी, क्योंकि यह जनहित का मामला है। लोगों को खोदाई के कारण दिक्कत न हो, इसके लिए संबंधित कंपनी के ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed