Uttarakhand Weather: देहरादून की गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, फिर 38.9 डिग्री पहुंचा पारा
Uttarakhand Weather Update: इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तेवर दिखा रही हैं। बीते कुछ दिनों भले ही गर्म हवाओं से राहत मिली हो, लेकिन फिर से चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया, इससे पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। मई में अभी तक तीन बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया जा चुका है। पिछले शनिवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था।
इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तेवर दिखा रही हैं। बीते कुछ दिनों में पर्वतीय जिलों में हुई बारिश के चलते भले ही गर्म हवाओं से राहत मिली हो, लेकिन फिर से चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है। आलम यह रहा कि शनिवार को दून की गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आंकड़ों पर नजर डाले तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2021 में इस दिन यह 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी खूब परेशान कर रही है।
इससे पहले 17 मई को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 18 मई को गर्मी ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ा था। इस दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद तो 20 मई तक सुलझाने वाली गर्मी ने दूनवासियों को जमकर परेशान किया।
Chardham Yatra : श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 38.9 26.8
पंतनगर 39.5 25.2
मुक्तेश्वर 25.2 14.9
नई टिहरी 27.6 18.4