फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's doctors are familiar with HMPV

Dehradun News: एचएमपीवी से परिचित हैं दून के डॉक्टर, 34 मामले आ चुके हैं सामने

Sat, 11 Jan 2025 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Doon's doctors are familiar with HMPV
देहरादून के लिए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) नया नहीं हैं। यहां के डॉक्टर इस वायरस से पूर्व से ही परिचित हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि दून अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जांचों में वर्ष 2022 से अब तक एचएमपीवी के 34 मामले सामने आ चुके हैं। देहरादून में एचएमपीवी का आखिरी मामला पिछले वर्ष अक्तूबर में सामने आया था। हालांकि, इन दिनों इसके टेस्ट की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। एचएमपीवी इन दिनों पूरे देश में डर का कारण बना हुआ है। अलग-अलग प्रदेशों से इसके मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इस बीच देहरादून स्थित दून अस्पताल की लैब से एक बड़ा खुलासा हुआ है। अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई मल्टीप्लेक्स पीसीआर जांच में वर्ष 2022 से अब तक करीब 34 मरीजों में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून में पिछले वर्ष के अक्तूबर में आखिरी मामला सामने आया था। दून अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. शलभ जाहौरी के मुताबिक मल्टीप्लेक्स पीसीआर जांच के माध्यम से करीब 17 वायरसों की पहचान की जाती है। इसमें तीन बैक्टीरिया और 14 अलग-अलग वायरस शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से एचएमपीवी, इन्फ्लुएंजा-ए, एच1एन1, एच3एन2, आरएसवी, परेको और बोका वायरस समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed