हिमानी शिवपुरी: अभिनेत्री ने बताई सिनेमा की हकीकत, बोलीं- यहां दिखता है ग्लैमर और पैसा, लेकिन हकीकत अलग
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कहती हैं कि फिल्म लाइन में बहुत मेहनत है। कंपटीशन बहुत अधिक हो गया है। पहले एक एपिसोड पांच दिन में बनता था। लेकिन आज एक दिन में एक एपिसोड बन रहा है। फिल्में भी एक महीने में पूरी हो रही हैं। जितना परफेक्ट होंगे उतना बेहतर काम मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून की बेटी हिमानी शिवपुरी का नाम आज फिल्मी दुनिया की दिग्गज अभिनेत्रियों में लिया जाता है। हिमानी शिवपुरी का नाम आते ही फिल्म हम आपके हैं कौन की रजिया और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की कम्मो बुआ का किरदार सामने आ जाता है। हिमानी ने कई टीवी सीरियल में काम किया है और वह कई हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
हिमानी कहती हैं कि सिनेमा में ग्लैमर है, पैसा भी है लेकिन हकीकत इससे अलग है। दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिमानी शिवपुरी ने शनिवार को शिरकत की। शनिवार को तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत भी की। हिमानी कहती हैं कि फिल्म लाइन में बहुत मेहनत है। कंपटीशन बहुत अधिक हो गया है। पहले एक एपिसोड पांच दिन में बनता था। लेकिन आज एक दिन में एक एपिसोड बन रहा है। फिल्में भी एक महीने में पूरी हो रही हैं। जितना परफेक्ट होंगे उतना बेहतर काम मिलेगा।
सेट पर 12 घंटे से अधिक काम करना पड़ताI
हिमानी ने कहा कि फिल्म लाइन में आने के लिए युवाओं को खुद को ट्रेंड करने की जरूरत है। सेट पर 12 घंटे से अधिक काम करना पड़ता है। रास्ते में भी एक से दो घंंटे लग जाते हैं। हप्पू की उलटन पलटन के सेट पर पहुंचने का टाइम डेढ़ घंटे का है लेकिन मुंबई की पहली बारिश में सेट पर पहुंचने में पांच घंटे गए थे।
पॉपुलर फिल्मों में बिना ऑडिशन के मिला था रोलI
हिमानी ने बताया कि कुछ कुछ होता है फिल्म में जब काजोल मुझसे कहती हैं कि ''रिफात बी मेरा पहला प्यार अधूरा रह गया''। इस पर बहुत मीम्स बनाए गए। मैं प्रेम की दीवानी हूं फिल्म में मेरे डायलॉग 'तो फिर प्रॉब्लम क्या है' इस पर खूब मीम्स बनाए गए। फिल्म हम आपके हैं कौन में रजिया का किरदार सूरज बड़जात्या ने मुझे टीवी सीरियल में देखकर लिखा था। इसके बाद हम आपके हैं कौन का किरदार देखकर आदित्य चोपड़ा ने दिलवाले दुल्हनियां का किरदार लिखा था। इन दोनों फिल्मों के लिए मुझे कोई ऑडिशन देने की जरूरत नहीं पड़ी थी।
ये भी पढ़ें...चित्राशी रावत: चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री ने बताई इच्छा- बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हूं तीलू रौतेली का किरदार
जल्द ही आने वाली दो फिल्मेंI
हिमानी ने बताया कि उनका शो हप्पू की उलटन पलटन पिछले चार साल से आ रहा है। डिजनी हॉटस्टार पर आशिकाना सीजन-4 भी आ रहा है। दो फिल्में भी जल्द आने वाली हैं। हिमानी कहती हैं कि वह डॉक्टर या साइंटिस्ट बनना चाहती थीं, उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें इतना प्यार मिलेगा।