फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon under the shadow of fear... Guldar still out of reach

Dehradun News: खौफ के साए में दून... गुलदार अब भी पकड़ से दूर

Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Doon under the shadow of fear... Guldar still out of reach
I
विज्ञापन

II- दून के कई गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाकर तलाश कर रही टीम
I
I
I
Iसुंधोवाली और सिंगली गांवों में बच्चों पर हमला करने वाले गुलदार अब तक वन विभाग की पकड़ से दूर हैं। इस कारण दूनवासी खौफ के साये में जी रहे हैं। शाम होते ही गलियों में सन्नाटा पसर जाता है, लोग घरों में कैद हो जा रहे है। इधर, कई क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने से दहशत बनी हुई है। रायपुर रेंज के क्षेत्रों में वन विभाग के 40 लोगों की टीम ने गुलदार की तलाश की। लेकिन गुलदार का कुछ पता नहीं चल सका।
I
I
I
Iदरअसल, दून में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली गांव में गुलदार ने एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे पहले सिंगली गांव में गुलदार के हमले से एक बच्चे की मौत हुई थी। इसके बाद से ही शहर में कई जगह पर गुलदार देखा गया। दून के एफआरआई, मयूर विहार के राजीव नगर मंदिर के पास, सहस्त्रधारा रोड के अमन विहार में गुलदार देखे जाने के बाद से ही दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम जहां-जहां गुलदार देखा जा रहा है वहां पिंजरा, ट्रैप कैमरे लगाकर तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक गुलदार का कुछ पता नही चल पाया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग के 40 लोगों की टीम ने आईटी पार्क, पुरुकुल गांव, डांडा लखौंड, सिंगली, चीड़ोवाली सहित कई क्षेत्रोंं में सर्च ऑपरेशन चलाकर गुलदार की तलाश की। इसके साथ ही गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए भी एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iपुरुकुल क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की सूचना
I
Iबुधवार की रात ग्रामीणों ने वन विभाग को पुरुकुल क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर गुलदार की तलाश की। इस दौरान टोंस नदी के किनारे वाहन के साथ मौजूद लोगों से रात के समय ना आने की अपील की। इसके साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iपिंजरें में फंसा कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
I
Iअमन विहार में वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरें में कुत्ता कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि डीएफओ वैभव सिंह ने का कहना है कि किसी पिंजरे में कुत्ते के फंसने की जानकारी नहीं है।
I
I
I
I
I
Iप्लाटों पर झाडियां हटाने को दिए नोटिस
I
I
I
Iवन विभाग की टीम ने गुलदार की दहशत को देखते हुए लोगों से शाम के समय घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने रायपुर रेंज में खाली प्लाटों से झाडियां हटाने को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने जल्द से जल्द खाला प्लाटों से झाडियां हटाने को कहा है।

I
I
I
I
I
Iगुलदार को पकड़ने के लिए 40 लोगों की टीम गांव-गांव में तलाश कर रही है। रात को भी गांव में ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए एक टीम लगाई गई है।
II-वैभव सिंह, डीएफओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article