{"_id":"6642a0d2dfe4d498120d70c4","slug":"doon-topper-kabir-wants-to-become-a-space-scientist-dehradun-news-c-5-1-drn1046-413039-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहते हैं दून के टॉपर कबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहते हैं दून के टॉपर कबीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में दून के टॉपर कबीर जौली भविष्य में स्पेस साइंटिस्ट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। 98.6 अंकों के साथ दून में पहले स्थान पर रहे कबीर ने रीजन में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कबीर ने पीसीएम स्ट्रीम में 493 अंक प्राप्त किए हैं।
कबीर ने बताया कि वह जेईई-आईआईटी और साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मूलरूप से हरियाणा अंबाला के रहने वाले कबीर के पिता जितेंद्र जौली सिविल इंजीनियर हैं। माता वर्षा जौली गृहिणी हैं। सहस्त्रधारा रोड मयूर विहार रेजिडेंशियल निवासी कबीर ने बताया कि पढ़ाई के शुरुआत से ही सेल्फ स्टडी को उन्होंने ज्यादा अहमियत दी। जिसकी बदौलत कामयाबी हासिल की है। बताया कि रात में तीन से चार घंटे नियमित पढ़ाई करते हैं। परीक्षा के समय बारी-बारी से सभी विषयों का रिवीजन किया।