फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's textile business in trouble

परेशानी में हैं दून के कपड़ा कारोबारी

Thu, 11 Jul 2013 01:35 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
Doon's textile business in trouble

पहाड़ पर आई आपदा ने दून के कपड़ा कारोबार को भी झटका दिया है। चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी आदि जिलों में आपदा के असर से यहां का तकरीबन 40 फीसदी कारोबार प्रभावित हुआ है। थोक विक्रेता खास तौर पर आपदा की वजह से परेशानी महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


थोक व्यापारियों की सप्लाई थी पहाड़ पर
उनके मुताबिक एक तो बरसात का सीजन और दूसरे आपदा, इन्होंने व्यापारी की खुशी को डंस लिया है। अकेले शहर से लगभग तीन दर्जन से अधिक थोक व्यापारियों की सप्लाई पहाड़ पर थी। अब वहां के ग्राहक तो नदारद हैं ही, पुराने पेमेंट का भी फिलहाल  कुछ अता-पता नहीं। हालात ऐसे हैं कि सिवाय चुप्पी साधने के अन्य कोई रास्ता नहीं।
विज्ञापन


जिन जिलों में व्यापार सीधे प्रभावित हुआ उनकेलिए तो पैकेज की बात की जा रही है, लेकिन उनकी वजह से जिन व्यापारियों के काम को धक्का पहुंचा है, उनकेलिए अभी बात नहीं उठाई जा रही, जो जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरिंदर, कपड़ा व्यापारी, झंडा बाजार

व्यापारी मुश्किल में है। छोटे व्यवसायियों की तो रीढ़ ही आपदा की वजह से टूट गई है। सीधे-सीधे कोई अनुमान लगाना मुश्किल है, फिर भी यह कहा जा सकता है कि तकरीबन आधे का फर्क तो पड़ा ही होगा।
-अंशुमान गुप्ता, कपड़ा व्यापारी, पलटन बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed