फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Police has got another success in the robbery that

Dehradun News: बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Doon Police has got another success in the robbery that
Iघटना से पूर्व आरोपी चंदन अन्य बदमाशों के साथ सेलाकुई में 10 दिन तक रुका था
विज्ञापन

I

I
I

Iपुलिस अब तक आठ आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तारI

नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती में दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती की योजना में शामिल और बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के लिए प्रिंस व अन्य बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब तक डकैती प्रकरण में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

रिलांयस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने नौ नवंबर को हथियारों की नोक पर 14 करोड़ रुपये की डकैती की थी। डकैती प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिशें दे रही हैं। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना में शामिल एक और आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




आरोपी चंदन उर्फ सुजीत ने ही डकैती की घटना के लिए प्रिंस व अन्य आरोपियों को घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए थे। डकैती प्रकरण में पूर्व गिरफ्तार आरोपी अकबर से पूछताछ में आरोपी चंदन उर्फ सुजीत का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व सितंबर माह में वह भी प्रिंस और अखिलेश उर्फ अभिषेक व उनके अन्य साथियों के साथ करीब 10 दिनों तक सेलाकुई में किराये के कमरे में रहा था। अभी भी वह आरोपी जलील उर्फ कॉम्बो के कहने पर अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए देहरादून आया था। जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iसाथी अकबर के माध्यम से उपलब्ध कराए थे वाहनI

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया। उसने इसके लिए एक कार और दो मोटरसाइकिल की व्यवस्था करने के लिए कहा था। जिस पर उसने अपने परिचित अकबर से वाहनों की व्यवस्था करने के लिए बोला। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से अर्टिगा कार और हरियाणा से दो अपाचे मोटरसाइकिलों की चोरी की। एक अपाचे मोटरसाइकिल को चंदन ने अकबर के माध्यम से 31 अक्तूबर को सहारनपुर में राहुल और अविनाश को दी। जबकि अर्टिगा कार को छह नवंबर को बिजनौर में विक्रम उर्फ पायलट को और एक अन्य अपाचे मोटरसाइकिल को खुद चंदन ने अकबर के साथ जाकर सात नवंबर को देहरादून आईएसबीटी में प्रिंस व अभिषेक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed