फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Howrah Express collided to platform during Shunting on dehradun railway station

उत्तराखंड: शंटिंग के दौरान प्लेटफार्म से टकराई दून-हावड़ा एक्सप्रेस, बोगी पटरी से उतरी

Sun, 24 Feb 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Doon Howrah Express collided to platform during Shunting on dehradun railway station
शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी दून हावड़ा एक्सप्रेस

देहरादून रेलवे पर शनिवार की शाम उस समय बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। प्लेटफार्म पर शंटिंग करते समय कर्मचारी की लापरवाही से देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस प्लेटफार्म से टकरा गई।

विज्ञापन


जिससे अंतिम बोगी प्लेटफार्म से उतर गई और प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रेन में यात्री नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो जाता। मंडल रेल प्रबंधक व मंडलीय परिचालक प्रबंधक समेत आला रेलवे अफसरों ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून हावड़ा एक्सप्रेस को शनिवार को हावड़ा के लिए रवाना किया जाना था। ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया जा रहा था, लेकिन इसी बीच ट्रेन चालक शंटिंग करा रहे कर्मचारी का इशारा नहीं समझ सके और ट्रेन प्लेटफार्म से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अंतिम बोगी पटरी से उतर गई और प्लेटफार्म का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के प्लेटफार्म से टकराने के साथ ही रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल, सीएमआई एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर पटरी से उतरी बोगी को ट्रेन से अलग किया। तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में पूरी ट्रेन की तकनीकी जांच की गई और पता लगाया गया कि कहीं बाकी बोगियों में तो कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ट्रेन के प्लेटफार्म से टकराने के बाद ट्रेन का निर्धारित समय आठ बजे की जगह देर रात रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल व मंडलीय परिचालक प्रबंधक एपी सिंह ने स्टेशन अधीक्षक से घटना की जानकारी ली है। 

हरिद्वार में भी प्लेटफार्म नंबर नौ पर शंटिंग के दौरान इंजन ठोकर से टकरा गया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। शनिवार की दोपहर को टिकट काउंटर के पीछे प्लेटफार्म नंबर नौ पर इंजन शंटिंग कर रहा था। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से इंजन ट्रैक के अंत में लगे ठोकर से टकरा गया। हालांकि इंजन की गति धीमी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंजन में चालक नहीं था, लेकिन जैसे ही इंजन आगे बढ़ा तो   चालक ने इंजन को रोकने का काम किया। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि शंटिंग के दौरान चालक इंजन को ठोकर तक ले गया। ठोकर छूने से पहले ही इंजन रोक दिया गया। चालक न होने की सूचना फर्जी है। स्टार्ट इंजन को कभी स्टाफ के बिना खाली नहीं छोड़ा जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed