फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital's right will not remain on Pushpa's donation property

पुष्पा की दान की गई संपत्ति पर नहीं रहेगा दून अस्पताल का हक

Wed, 06 Apr 2022 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital's right will not remain on Pushpa's donation property
दून निवासी 79 वर्षीय पुष्पा मुंजियाल ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नाम क्या किया राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल प्रबंधन सकते में आ गया। दरअसल, पुष्पा मुंजियाल के इस कदम से उनकी दून अस्पताल को दान की गई रकम पर अब अस्पताल प्रबंधन का हक नहीं रहेगा।
विज्ञापन

खुड़बुड़ा स्थित गुरु नानक इंटर कालेज में शिक्षक रहीं पुष्पा ने सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2011 में 25 लाख रुपये की रकम दून अस्पताल को दान दी थी। यह रकम एफडी के रूप में अस्पताल को दी गई। दानकर्ता की शर्त है कि अस्पताल मूल रकम खर्च नहीं करेगा। इससे मिलने वाला सालाना ब्याज मरीजों की सुविधाओं में खर्च किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक अस्पताल प्रशासन चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव रखता था। समिति की मंजूरी के बाद यह रकम अस्पताल की छोटी-छोटी जरूरत पर खर्च की जाती थी। अस्पताल के मेडिकल कालेज बन जाने के बाद प्रबंधन समिति भंग हो गई। ऐसे में अस्पताल इस रकम को खर्च नहीं कर पाया और पैसा बैंक में पड़ा है। इस बीच दानकर्ता ने यह रकम जिला अस्पताल को हस्तांतरित करने की इच्छा जता दी। लगभग एक साल बाद मेडिकल कालेज में यूजर चार्ज को लेकर समिति बनी। तब कहीं ब्याज की रकम खर्च होने लगी। अभी इस रकम पर करीब 53 हजार रुपये छमाही ब्याज आता है। इस बीच पुष्पा ने अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी, जिसमें यह एफडी भी शामिल है। पुष्पा का आरोप है कि उनके केयरटेकर को अस्पताल खर्च तक की जानकारी नहीं दे रहा था, जिस उद्देश्य से रकम दी गई, वह पूरा नहीं हुआ। वहीं, राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि प्रबंधन समिति भंग होने और नई समिति गठिन होने में लगभग एक साल लगा। इतने ही वक्त रकम खर्च नहीं हुई। बाकि वक्त पैसा अस्पताल की छोटी-छोटी जरूरत पर खर्च किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed