{"_id":"692efa68965ff36ccd03e905","slug":"doon-challengers-and-doon-lions-won-the-matches-on-the-first-day-dehradun-news-c-5-drn1008-847439-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले दिन दून चैलेंजर्स और दून लायंस ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले दिन दून चैलेंजर्स और दून लायंस ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उत्तरांचल प्रेस क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के वार्षिक खेल महोत्सव के तहत आयोजित मंजुल सिंह माजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन मैदान, रेसकोर्स में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन दून चैलेंजर्स और दून लायंस की टीम ने जीत हासिल की।
दिन का पहला मुकाबला दून चैलेंजर्स व दून सुपर किंग के बीच खेला गया। दून सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून चैलेंजर्स की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। दिन का दूसरा मैच दून लायंस व दून टाइटंस के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए दून टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून लायंस की टीम ने 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की।
टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए संजय नेगी ने 25 रन बनाए। इससे पहले सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, क्लब का यह अच्छा प्रयास है कि नशे को ना, जिंदगी को हां के स्लोगन के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। कहा, खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक क्षमता का विकास करती हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुणों को भी सुदृढ़ करती हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, अभय सिंह कैंतुरा, अभिषेक मिश्रा, सुलोचना पयाल, रश्मि खत्री, शिवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।