फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctors says, no danger to the great khali.

घायल खली का दून में इलाज जारी, डॉक्टर बोले, कोई खतरा नहीं

Fri, 26 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
doctors says, no danger to the great khali.

द ग्रेट खली रिटर्न्स शो के दौरान हल्द्वानी में तीन विदेशी रेसलरों के साथ लड़ते हुए घायल हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की हालत सामान्य है। बृहस्पतिवार सुबह खली को हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के जरिये दून लाया गया। उनका दून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह खली को हेलीकॉप्टर से दून के सहस्त्रधारा हेलीपैड लाया गया। यहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिये मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


खली को एंबुलेंस से उतारने के दौरान अस्पताल कर्मियों में मोबाइल से सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। अस्पताल कर्मियों ने खली को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत से भी धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन

खली के परिजनों का जानकारी साझा न करने का आरोप

doctors says, no danger to the great khali.

इसी दौरान एक अन्य कार्यक्रम के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल भी खली का हालचाल लेने पहुंचे। खली की जांच के बाद हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया।

मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस के डायरेक्टर डॉ. एके सिंह ने बताया कि खली की हालत सामान्य है। वह होश में हैं और सामान्य तरीके से सांस ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि खली और उनके परिवार ने अन्य जानकारियां साझा ना करने का अनुरोध किया है। उधर, अस्पताल में फोटो खींचने को लेकर अस्पताल कर्मियों और पत्रकारों के बीच विवाद हो गया। जिसे स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल और स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

डॉक्टर नहीं नहीं लाए कोई जांच रिपोर्ट

doctors says, no danger to the great khali.

खली को लेकर पहुंची टीम बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हल्द्वानी में हुए खली के टेस्ट और उपचार की रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंची। मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि खली की सीटी स्कैन और एमआरआई जांच कराई जानी है। लेकिन देर शाम डॉ. एके सिंह ने किसी भी तरह की जांच की जानकारी होने से इनकार किया। माना जा रहा है कि खली का स्वास्थ्य सामान्य होने के चलते ही जांच करवाने की जरूरत नहीं पड़ी।

सीएम ने आयोजन की सफलता पर जताया हर्ष
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने द ग्रेट खली रिटर्न्स की सफलता पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस आयोजन में लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया है। प्रदेश में 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों से पहले अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियमों की व्यवस्था और सरकार की आयोजन क्षमता पर सबका ध्यान गया है। उन्होंने खली के प्रदर्शन की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed