फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors of Doon Hospital removed hydatid cyst from patient's lungs

Dehradun News: दून अस्पताल के डाक्टरों ने मरीज के फेफड़े से निकाली हाइडेटिड सिस्ट

Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors of Doon Hospital removed hydatid cyst from patient's lungs
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के डॉक्टरों ने फेफड़ों की सिस्ट से पीड़ित मरीज की थोरोस्कोपिक सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी है। सर्जरी के बाद मरीज का फेफड़ा 50 फीसदी काम करने लगा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इतने बड़े हाइडेटिड सिस्ट की सर्जरी अस्पताल में पहली बार की गई है। बताया कि चकराता निवासी 28 वर्षीय वीरू वर्मा के बायें फेफड़े में करीब 25 सेमी का हाइडेटिड सिस्ट था। इतना बड़ा हाइडेटिड सिस्ट फेफड़े में अति दुर्लभ है। जिस कारण मरीज को बेहद तकलीफ थी। कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद वह दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे। क्योंकि थोरोस्कोपी विधि से इतने बड़े सिस्ट का ऑपरेशन चुनिदा अस्पतालों में ही होता है। अस्पताल के 12 डॉक्टराें की टीम ने सात घंटे में यह सफल सर्जरी की। सर्जरी में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए नई दिल्ली मैक्स अस्पताल के थोरेसिक सर्जन डॉ. शैवाल खंडेलवाल की भी ऑनलाइन मदद ली गई। ऑपरेशन के चार घंटे बाद ही मरीज का फेफड़ा 50 फीसदी से ज्यादा काम करने लगा और वह फेफड़े से जुड़ी एक्सरसाइज करने में भी सक्षम हो गया। टीम में सर्जन डॉ. अभय कुमार, चार वरिष्ठ एनेस्थेटिस्ट डॉ. अतुल, डॉ. शोभा, डॉ. दीपिका व डॉ. वंदना, चेस्ट फिजीशियन डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अमिताभ, डॉ. प्रियंका, डॉ. शिखर, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. कुमार जीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed