{"_id":"5d6014548ebc3e93ce4f8b93","slug":"doctors-not-apply-for-reserved-category-posts-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: फिर शुरू हुई आरक्षित श्रेणी के पदों को भरने की प्रक्रिया, लेकिन नहीं मिल रहे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: फिर शुरू हुई आरक्षित श्रेणी के पदों को भरने की प्रक्रिया, लेकिन नहीं मिल रहे डॉक्टर
Sat, 24 Aug 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में आरक्षित श्रेणी के पदों पर डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड के माध्यम से बार-बार चयन प्रक्रिया के बावजूद भी आरक्षित श्रेणी के पद नहीं भर पा रहे हैं। इस बार विभाग ने डॉक्टरों के 314 पदों के भर्ती प्रस्ताव चयन बोर्ड को भेजे हैं, जिनमें दो सौ से अधिक आरक्षित श्रेणी के पद हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के कुल 2735 पद सृजित हैं। जिसमें वर्तमान में 2045 डॉक्टर ही विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात हैं। सृजित पदों की तुलना में प्रदेश में लगभग सात सौ पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
आरक्षित श्रेणी के पदों पर चयन प्रक्रिया के बावजूद भी डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। विभाग ने डॉक्टरों के 314 पदों का भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) चिकित्सा चयन बोर्ड को भेजा है, इसमें दो सौ से अधिक पद आरक्षित श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष चयन बोर्ड ने 712 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की थी, जिसमें 481 पदों पर डॉक्टरों का चयन किया है, लेकिन आरक्षित श्रेणी के पद खाली ही रह गए थे। अब विभाग ने फिर इन्हें भरने की कवायद शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों के 314 रिक्त पदों की भर्ती का प्रस्ताव मिला है। बोर्ड इन पदों की विज्ञप्ति तैयार कर रहा है, जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ.डीएस रावत, अध्यक्ष, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड