{"_id":"655bae8ad38a3c32820eeea4","slug":"doctors-in-doon-hospital-are-not-shying-away-from-dehradun-news-c-5-1-drn1032-291400-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल के डॉक्टर लिख रहे ब्रांडेड दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल के डॉक्टर लिख रहे ब्रांडेड दवा
विज्ञापन
I- अस्पताल के एमएस ने मरीजों के पर्चों की जांच की
I
I
I
I- जांच के दौरान दो पर्चों पर लिखी मिलीं ब्रांडेड दवाएंI
दून अस्पताल में डॉक्टर मरीजों की ब्रांडेड दवा लिखने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि, अस्पताल में आ रहे मरीजों को ब्रांडेड दवाएं न लिखने के निर्देश हैं। ब्रांडेड दवा मरीजों को अस्पताल में नहीं मिलती हैं। मरीजों को महंगी कीमत देकर यह दवाएं निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती हैं। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने इस तरह के दो पर्चे पकड़े जिसमें ब्रांडेड दवा लिखी थीं।
दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को अपनी टीम के साथ ओपीडी का दौरा किया। डॉ. अनुराग ने मरीजों के पर्चे की जांच कर पर्चे पर लिखी दवाओं के नाम जांचे। डॉ. अनुराग ने 10 मरीजों के पर्चों की जांच की इसमें दो मरीजों के पर्चों पर ब्रांडेड दवाएं लिखी मिलीं। मरीजों ने बताया कि यह दवाएं अस्पताल की फार्मेसी में नहीं मिल पाई हैं इसलिए इन दवाओं को निजी मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ेगा।
डॉ. अनुराग ने बताया कि 10 पर्चों में कुल 40 दवा लिखी थीं। हालांकि अधिकतर दवाएं जेनेरिक थीं। दो पर्चों पर ब्रांडेड दवा लिखी मिलने पर संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की तो डॉक्टर ने कहा कि ये दवा मरीजों के कहने पर ही लिखी हैं। मरीजों का कहना है कि उन्हें जेनेरिक दवाएं फायदा नहीं करती हैं इसलिए उन्होंने कहकर ही ब्रांडेड दवा लिखवाई हैं। हालांकि, चिकित्सकों को ब्रांडेड दवाएं न लिखने के निर्देश दिए गए हैं।