फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors and staff beat up in Doon Women's Hospital

गर्भवती के इलाज को लेकर दून महिला अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों से मारपीट

Wed, 26 Feb 2020 09:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff beat up in Doon Women's Hospital
दून महिला अस्पताल में विवाद के बाद मौंके पर पहुंची पुलिस लोगों से मामले की जानकारी लेती हुई।

दून महिला अस्पताल में गर्भवती के इलाज को लेकर उत्तरकाशी निवासी परिजनों व ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स व महिला कर्मचारियों में मारपीट हो गई। मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

विज्ञापन


मारपीट की घटना के बाद परिजन गर्भवती को डिस्चार्ज कराने के बाद निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की ओर से तहरीर पुलिस को दे दी गई है। वहीं मंगलवार को हुई इस घटना के विरोध में आज बुधवार को दून महिला अस्पताल की सभी महिला गायनोकॉलोजिस्ट ने ओपीडी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के धारा गांव निवासी परदेशी पत्नी सुरेश को शाम चार बजे दून महिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने ही डॉक्टर को बताया कि परदेशी देवी के गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है। जिसका इलाज करना है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. लता ने जांच की तो पता चला कि परदेशी के गर्भ में बच्चा मरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी पुलिसकर्मियाें के साथ मौके पर पहुंचे

डॉ. लता ने परिजनों को बताया कि गर्भ से मृत बच्चे को निकालना होगा वरना महिला के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने परिजनों को खून का इंतजाम करने की बात कही। इसी बीच परिजन परदेशी को इलाज कराने के बजाय डिस्चार्ज की बात करने लगे।

डॉ. लता के मुताबिक डिस्चार्ज कराने का कारण पूछा तो परिजनों ने अस्पताल में अच्छा इलाज नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। डॉ. लता का आरोप है कि परिजनाें ने उसके साथ मारपीट की और बीचबचाव करने पहुंची स्टाफ नर्स, महिला कर्मचारियों, महिला सुरक्षाकर्मी के साथ भी मारपीट की। अस्पताल में मारपीट की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी पुलिसकर्मियाें के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

घटना के बाद परिजन परदेशी को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं डॉ. लता की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। जहां एक तरफ डॉक्टर, स्टाफ नर्स का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई, वहीं परिजनों का कहना है कि उनके साथ ही मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed