{"_id":"5b19d9b34f1c1bae6e8b6d38","slug":"doctor-missing-from-their-posting-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यहां कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद डॉक्टर हो गए फरार, CMO ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यहां कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद डॉक्टर हो गए फरार, CMO ने भेजा नोटिस
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज से रियायती दरों पर पढ़ाई करने के बाद राज्य में लोगों की सेवा के लिए पहाड़ चढ़ाए गए डॉक्टर अब मुंह मोड़ रहे हैं। कुमाऊं के पांच जिलों से 54 डॉक्टर फरार चल रहे हैं। डॉक्टरों को सीएमओ स्तर से नोटिस भेजने के साथ स्वास्थ्य महानिदेशालय को भी विवरण भेजा गया है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए कुमाऊं में 214 डाक्टरों को पहाड़ चढ़ाया गया है। कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद डाक्टर फरार हो गए। सबसे अधिक डाक्टर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा से फरार हुए। राज्य सरकार ने भी ऐसे डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। डॉक्टरों से पेनाल्टी वसूल करने के साथ ही राज्य में प्रैक्टिस के लिए कराए गए पंजीयन को भी रद्द करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
फरार डॉक्टरों का विवरण
जिला संख्या अनुपस्थित
नैनीताल 72 07
बागेश्वर 33 08
अल्मोड़ा 30 13
पिथौरागढ़ 52 16
चंपावत 27 10
सभी जिले के सीएमओ ने डॉक्टरों को अपने स्तर से नोटिस भेजा है। पूरा विवरण स्वास्थ्य महानिदेशालय को भी भेजा गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से जो आदेश मिलेंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. आरके पांडे, निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं