{"_id":"b47f846741db941dedc4700b78aca8d7","slug":"doctor-absent-from-their-chamber","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों से क्यों दूर भाग रहे डॉक्टर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों से क्यों दूर भाग रहे डॉक्टर?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Aug 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल के डॉक्टर समय से पहले ही ओपीडी छोड़कर चले जाते हैं। परचा बनवाकर जब रोगी आते हैं तो चैंबर खाली मिलता है।
रोगी इधर-उधर भटका करते हैं। दून ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डा. एलके गुसाईं के निर्देशों पर डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
दून अस्पताल में रोगी परचा बनाने के लिए तीन काउंटर हैं, लेकिन एक काउंटर हमेशा बंद रहता है। सुबह 10 बजे के बाद रोगियों की भीड़ लगना शुरु होती है। एक परचा बनने में पांच से दस मिनट लगता है।
रोगी को परचा बनवाने में औसत पंद्रह-बीस मिनट लगते हैं। भीड़ बढ़ने पर डेढ़ से दो घंटा लग जाता है। प्रतिदिन औसत तीन सौ से पांच सौ रोगी ओपीडी में आते हैं।
दून के डॉक्टर सुबह 9 बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी में आते हैं और एक-डेढ़ बजे के बीच ओपीडी छोड़ने लगते हैं। इस वजह से बहुत से रोगी डॉक्टरों को दिखा ही नहीं पाते। ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है।
विज्ञापन
पिछले दिनों निदेशक डा. एलके गुसाईं के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर ओपीडी से नदारद मिले थे। उनके निर्देशों पर डॉक्टरों ने अमल नहीं किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल का कहना है कि मरीज न होने पर डॉक्टर उठ जाते होंगे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें