फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM will hear public's problem four days a week

सप्ताह में चार दिन जनता की समस्या सुनेंगे डीएम

Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM will hear public's problem four days a week
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आम जनता की शिकायतों के जल्द समाधान को लेकर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया है। मंगलवार को जन सुनवाई कार्यक्रम में 13 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें मुख्य रूप से शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, भूमि पर कब्जा दिलाने और रोड कटिंग का मुआवजा सहित जमीन की पैमाइश को लेकर मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

जनसुनवाई में साईलोक जीएमएस रोड निवासी देवेन्द्र सिंह, फरमान सिद्दीकी, कालसी के विरेन्द्र तोमर, आशीष कुशवाह ने शस्त्र लाइसेंस की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी शस्त्र को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए। एके सिन्हा तपोवन एन्कलेव की ओर से अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई। इस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए। समाल्टा के अनिल दत्त ने अवैध कब्जे को लेकर शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में बुजुर्ग रतन सिंह ने पीएमजीएसवाई के माध्यम से समाई संपर्क मार्ग निर्माण में गोशाला एवं पैदल रास्ता खराब होने और प्रयुक्त भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई कालसी को तत्काल मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए। उधर, खिलानंद गैनपाल के करनपुर में दुकान पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित को सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करने को कहा। निंरजनपुर माजरा के चिल्ड्रन मॉडर्न एकेडमी की ओर से शिकायत पर कार्मिकों के वेतन को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराने को कहा। इसके अलावा शिमला रोड की आशा जखमोला के जूनियर स्तर पर पदोन्नति मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed