फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM wheat harvesting with women

जब खुद दरांती लेकर खेत में उतरी ये DM, हैरान रह गए ग्रामीण

Fri, 05 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 05 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
DM wheat harvesting with women

रवि फसल उत्पादन का जायजा लेने गोदमू गांव पहुंची डीएम सोनिका ने स्वयं दरांती उठाकर गांव की महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को काश्तकारों के लिए सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम सोनिका रवि की फसल का जायजा लेने के लिए गांव पहुंची। जहां उन्होंने काश्तकार पूर्णानंद उनियाल के खेत में जाकर निर्धारित मानक तीन वर्ग मीटर क्षेत्र का चयन कर महिलाओं के साथ कुछ देर तक गेहूं काटे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फसल उत्पादन की सूचना के लिए सीसी एग्रो एप बनाया गया है, जिसके माध्यम से सूचना भारत सरकार को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि काश्तकारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निर्धारित प्रिमियम की धनराशि जमा करनी होती है। डीएम ने काश्तकारों को किसानों को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी देते हुए बचाव के लिए ठोस योजना बनाने की मांग की।


इस मौके पर महिला कृषक सुनीता भंडारी, भूलेख अधिकारी प्रेम सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक महावीर सिंह, कानूनगो बीरेंद्र दत्त भट्ट, अपर सांख्यकी सहायक विपिन रतूड़ी आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed