फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM reprimanded the poor condition of the women ward spraying was done Doon Hospital

Dehradun: महिला वार्ड की बदहाली पर डीएम ने लगाई फटकार, अमर उजाला ने उठाया था चूहे-छिपकली पनपने का मुद्दा

Fri, 04 Oct 2024 09:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

अमर उजाला ने दून अस्पताल के महिला वार्ड में चूहे, कॉकरोच और छिपकली पनपने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया।

विज्ञापन
DM reprimanded the poor condition of the women ward spraying was done Doon Hospital
अस्पताल का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में चूहे, कॉकरोच और छिपकली से जच्चा-बच्चा को हो रही समस्याओं को डीएम सविन बंसल ने गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर हरकत में आए जिला अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हें महिला वार्ड में कई कमियां मिलीं। सीएमओ संजय जैन के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में दवा का छिड़काव किया गया। वहीं, दून अस्पताल में गंदगी सहित अन्य अव्यवस्थाओं का प्राचार्य ने जायजा लिया। दोनों ही मामलों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने संज्ञान लिया और अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। गौरतलब है कि दोनों ही अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पतालों में साफ-सफाई सही न होने से कॉकरोच, चूहे और छिपकलियां पनप रही हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए माताओं को जागकर रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सख्ती दिखाई तो कोरोनेशन के पीएमएस डॉ. वीएस चौहान की निगरानी में खाली वार्डों और नालियों में दवा का छिड़काव करवाया गया। साथ ही सफाई व्यवस्था और पंखों के रेगुलेटर को ठीक करवाने के लिए कहा गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार ने बताया कि अस्पताल में सीलन को देखते हुए पुताई के टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack: साइबर हमलों से सुरक्षित नहीं हो पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइट ऑडिट में पाई गईं थीं असुरक्षित

दून अस्पताल में भी बनेंगे वेस्टर्न टॉयलेट
दून अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के वार्डों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने मरीजों से बातचीत करते हुए स्वच्छता, सीलन, शौचालय संबंधी जानकारियां लीं। उन्होंने रोगियों के लिए वेस्टर्न टॉयलेट लगाने के आदेश दिए।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed