{"_id":"5999c9644f1c1b767e8b477d","slug":"dm-mangesh-do-fir-on-pradhan-for-not-built-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में शौचालय नहीं बनाया, तो डीएम ने प्रधान पर कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में शौचालय नहीं बनाया, तो डीएम ने प्रधान पर कराया मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के प्रधान ने शौचालय नहीं बनवाया तो डीएम ने इसे हाथों हाथ लिया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए हैं। जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढौंडा-पालीपुर पूरे शौचालय नहीं बनाने पर डीएम ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव में कुल 79 शौचालय बनने थे लेकिन 29 ही शौचालय बनाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान शौचालय बनाने के एवज में उनसे रिश्वत मांग रही हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रधान के खिलाफ उक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वजल परियोजना के अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
भरदार क्षेत्र के गांवों के भ्रमण के दौरान डीएम मंगेश घिल्डियाल ढौंडा-पालीपुर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गांव में 79 में से मात्र 29 ही शौचालय बनाए गए थे। उन्होंने जब प्रधान से पूछा कि अन्य शौचालय क्यों नहीं बने तो ग्राम प्रधान स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान पर शौचालय निर्माण के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने स्वजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के लिए प्रधान पर सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराएं।
उन्होंने स्वजल परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक को भी निलंबित करने को कहा। वहीं, ग्राम प्रधान रोशनी देवी का कहना है कि स्वजल की ओर से 79 परिवारों की सूची दी गई थी, जिनके शौचालय बनने थे। कुछ शौचालय नहीं बने हैं, जिन्हें समय पर पूरा किया जाएगा। प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया।