फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali was celebrated with great pomp in Pachhwadun

Dehradun News: दीपों से जगमग हुए घर, धूमधाम से मनी दीपावली

Mon, 13 Nov 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated with great pomp in Pachhwadun
Iलोगों ने परिवार सहित किया लक्ष्मी-गणेश पूजनI
विज्ञापन

Iदेर रात तक चलता रहा अतिशबाजी का दौरI
पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में दिपावली धूमधाम से मनाया गया। दीयों और रंग-बिरंगी लाइट से सजे घरों और प्रतिष्ठानों की शोभा देखते ही बन रही थी। लोगों ने मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन कर परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाईयां और उपहार भेंटकर बधाई दी। बच्चों ने देर रात तक पटाखे छोड़कर आतिशबाजी का आनंद उठाया।
रविवार को विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, कालसी, त्यूणी और साहिया क्षेत्र दिवाली के उल्लास और उमंग से सराबोर रहा। लोगों ने सुबह स्नान पूजन के बाद घरों को सजाना शुरू कर दिया। घरों के दरवाजों को वंदनवार, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कलश, शुभ-लाभ आदि के स्टीकर से सजाया गया। शाम के समय घरों के आंगन और दरवाजे के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई गई। कई लोगों ने बाहर से लाए गए मिट्टी के दीयों को रंग-रोगन कर सजावट कीं।
विज्ञापन




शाम को मुहूर्त के अनुसार लोगों ने परिवार सहित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया और भोग लगाया। परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद बच्चे सीधा पटाखे छोड़ने में जुट गए। रात में चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से शहर जगमगाता रहा। आसमान आतिशबाजी नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed