फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali: 53 additional buses will run from across the state to Delhi on Diwali Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: यात्रियों के राहत की खबर... दिवाली पर प्रदेशभर से दिल्ली के लिए चलेंगी 53 अतिरिक्त बस

Sun, 05 Nov 2023 02:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 02:32 PM IST
सार

दीपावली त्योहार पर दिल्ली से आने-जाने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने 53 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन पांच से 15 नवंबर और 22 से 28 नवंबर के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन
Diwali: 53 additional buses will run from across the state to Delhi on Diwali Uttarakhand news in hindi
uttarakhand roadways

विस्तार

दीपावली त्योहार पर दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेशभर से 53 अतिरिक्त चलाई जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, श्रीनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, भवाली, हल्द्वानी, काशीपुर, काठगोदाम, रामनगर, रानीखेत, रुद्रपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, टनकपुर डिपो से दिल्ली के लिए वर्तमान में 416 बसें चलती है। दीपावली त्योहार पर दिल्ली से आने-जाने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने 53 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

इन बसों का संचालन पांच से 15 नवंबर और 22 से 28 नवंबर के बीच किया जाएगा। महाप्रबंधक ने सभी मंडलीय और डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवंबर माह में त्योहारों को देखते हुए अपने-अपने तैनाती स्थान पर अधिक समय दें। डिपो के अधीन संचालित किसी भी बस सेवा को स्थगित न होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पर्ची दरबार, बाबा का चमत्कार: धीरेंद्र शास्त्री ने अचानक भीड़ में खड़े व्यक्ति को बुलाया, राज खोल सबको चौंकाया

इसके साथ ही सीनियर फोरमैन, जूनियर फोरमैन, वरिष्ठ व कनिष्ठ केंद्र प्रभारी, लिपिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। किसी भी बस को रूट पर भेजने से पहले तकनीकी और भौतिक रूप से चेकिंग की जाए। बसों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। आईएसबीटी दिल्ली और स्टेशन प्रभारी समेत सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक की जिम्मेदारी होगी कि स्टेशन से कोई भी बस कम यात्रियों को लेकर न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed