फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2019 Extra Coach In many express Trains from dehradun

दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, इन एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Extra Coach In many express Trains from dehradun
- फोटो : फाइल फोटो

दिवाली के मौके पर परिजनों के साथ पर्व मनाने के लिए देहरादून से महाराष्ट्र, बिहार, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडुु या मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीटों की किल्लत नहीं होगी। दून से दूसरे राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। हालांकि अभी मुख्यालय की ओर से इस संबंध में अनुमति नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि दीपावली के दौरान यात्रियों को सीट की किल्लत न हो, इसके लिए उपासना एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी, देहरादून-मदुरै, देहरादून-मुंबई-बाद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा जैसी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। यदि अनुुमति मिल जाएगी तो यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन

दिवाली के दौरान देहरादून से दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, जाने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम भी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि दीपावली के दौरान यात्रियों को बसों की दिक्कत नहीं होगी।

 

प्रयास होगा कि दीपावली से पहले ही खरीदी गई नई बसों को सड़कों पर उतार दिया जाए। इसके अलावा तकनीकी खराबी के चलते जो बसें कार्यशालाओं में खड़ी हैं उनकी भी मरम्मत कर सड़कों पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed