फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divyang shot down in kashipur

उत्तराखंडः दिव्यांग को बस से उतारकर गोली मारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 07 Aug 2019 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Divyang shot down in kashipur
गोली - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक को बस से उतारकर गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकेश (25) पुत्र स्वर्ण कमल पोलियो ग्रस्त है। वह कॉलोनी में ही टेलरिंग का कार्य कर आजीविका चलाता है। मुकेश ने अपने परिचित युवकों से 23 हजार रुपये उधार लिए हुए हैं। बार-बार तकादा करने के बाद भी वह रकम अदा नहीं कर पा रहा था। मंगलवार को वह जनपद रामपुर थाना टांडा के ग्राम महमूदपुर में अपनी बहन सुमन से मिलने गया था। शाम को वह बस से लौट रहा था।
विज्ञापन


गिन्नीखेड़ा के पास बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे बस से उतार लिया और गणपति अपार्टमेंट के पास ले जाकर उसके बाएं पैर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मे दहशत मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे सीओ काशीपुर मनोज ठाकुर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी और पैगा चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने घायल को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस के उप्रेती ने बताया कि गोली लगने से मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed