फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District topper Manu's dream is to become an engineer.

Dehradun News: जिले की टॉपर मनु का इंजीनियर बनना है सपना

Tue, 14 May 2024 05:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
District topper Manu's dream is to become an engineer.
हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरा स्थान और जिले में टॉप करने वाली मनु राणा का सपना इंजीनियर बनने का है। मनु ने 496 अंकाें के साथ 99.6 प्रतिशत स्कोर हासिल कर स्कूल, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। मनु का कहना है कि नियमित रूप से पढ़ाई करने से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन




मनु राणा ने केवि ओएलएफ रायपुर से हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। उनकी शानदार सफलता से उनके पिता शिवकुमार और माता अंजु देवी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि मनु ने उन्हें बेटों से भी बढ़कर खुशी दी है। उन्हें उम्मीद है कि मनु इसी तरह समाज में परिवार का नाम रोशन करती रहेगी। मनु ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी, गणित और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100-100 अंक हासिल किए हैं। जबकि, साइंस और सोशल सांइंस में 99-99 अंक और हिंदी में 98 अंक हासिल किए हैं। मनु ने बताया कि वह इंटर में पीसीएम की पढ़ाई करेंगी, ताकि आगे चलकर इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed