{"_id":"68baa53e4dec18a2720fe3e6","slug":"district-panchayat-president-and-vice-president-took-their-oath-of-office-chamoli-uttarakhand-news-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: डीएम संदीप तिवारी ने दिलाई जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ, 24 सदस्यों भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: डीएम संदीप तिवारी ने दिलाई जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ, 24 सदस्यों भी शामिल
Fri, 05 Sep 2025 02:32 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:32 PM IST
सार
डीएम संदीप तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को एक समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री के साथ ही 24 जिला पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शपथ दिलाई, जबकि उपाध्यक्ष को अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाएंगे वृद्धाश्रम, सीएम धामी ने की कई घोषणाएं
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, जिलाध्यक्ष गजपल बर्त्वाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्यमंत्री हरक सिंह रावत के साथ ही जिले के नौ ब्लॉक के प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन