{"_id":"66eb268412c3ea3e22013046","slug":"district-magistrate-savin-bansal-met-ashas-and-heard-their-dehradun-news-c-5-1-drn1030-504715-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आशाओं के खाते में सीधे आएगी मोबाइल रिचार्ज की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आशाओं के खाते में सीधे आएगी मोबाइल रिचार्ज की धनराशि
विज्ञापन
Iडीएम ने सुनीं आशाओं की समस्याएं, अधिकतर का निस्तारण कियाI
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उनकी अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। डीएम ने आशाओं को प्रतिमाह मिलने वाले मोबाइल रिचार्ज की धनराशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने भुगतान संबंधी समस्या के समाधान के लिए जिला चिकित्सालय और दून मेडिकल काॅलेज के भुगतान काउंटर पर एक आशा प्रतिनिधि बैठाने के निर्देश दिए, ताकि आपसी समन्वय एवं भुगतान संबंधी समस्या न रहे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी निधि रावत ने बताया कि बजट आने पर तत्काल भुगतान की कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने आशाओं के लंबित भुगतान के संबंध में मिशन निदेशक एनएचएम से वार्ता कर बजट आवंटन पर चर्चा की। डीएम को बताया गया कि इसी सप्ताह भुगतान हो जाएगा।
दून मेडिकल कॉलेज में आशाओं के साथ आ रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और आशा फैसिलिटेटर शामिल रहेंगे। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निधि रावत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आशा संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे उपस्थित रहीं।