फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District Election Officer Sonika is strict regarding

Dehradun News: 17 विभागों ने नहीं भेजा कार्मिकों का विवरण, दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 17 Feb 2024 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer Sonika is strict regarding
Iजनपद में 1880 पोलिंग बूथ पर रहेंगी 1880 पोलिंग पार्टी, 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगीI
विज्ञापन




लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका सख्त हैं। उन्होंने बताया कि नौ हजार से अधिक कार्मिकों का विवरण प्राप्त हो गया है। 17 विभागों ने अब तक भी कार्मिकों का डाटा नहीं दिया है। उन्होंने ऋषिपर्णा सभागार में हुई बैठक में सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि इन विभागों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

सभी नोडल अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नोडल निर्वाचन में अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें और उसके अनुरूप चेकलिस्ट तैयार करें। कार्मिकों एवं उपकरणों की समय पर मांग कर लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है, इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया निर्वाचन की विभिन्न गतिविधि हेतु चलाई जा रही पत्रावली को त्वरित उचित स्तर पर प्रस्तुत करें। इस कार्य में किसी प्रकार का विलंब न हो, इसके लिए सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने कार्मिकों के संबंध में स्थिति की जानकारी लेने पर नोडल अधिकारी कार्मिक ने बताया कि जनपद में 1880 पोलिंग बूथ पर 1880 पोलिंग पार्टी के साथ ही 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी। रिजर्व कार्मिक सहित कुल 10,380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। 39 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 223 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत जोनल और 10 प्रतिशत सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे जाएंगे। उन्होंने कार्मिकों का आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षण समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed