{"_id":"619fd6eab20b0b339a7a38bf","slug":"distribution-of-assets-24-irrigation-canals-transferred-from-up-to-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसंपत्तियों का बंटवारा: यूपी से उत्तराखंड को हस्तांतरित हुईं 24 सिचाईं नहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसंपत्तियों का बंटवारा: यूपी से उत्तराखंड को हस्तांतरित हुईं 24 सिचाईं नहरें
Fri, 26 Nov 2021 12:05 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:05 AM IST
सार
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हाल ही में हुई बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
नहर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश से 24 सिंचाई नहरों को उत्तराखंड को हस्तांतरित किए जाने के आदेश हो गए हैं। इनमें ऊधमसिंह नगर की 20 और हरिद्वार की चार नहरें शामिल हैं। इसके साथ ही धौरा, बैगुल एवं नानक सागर जलाशय और पुरानी ऊपरी गंगा गंगनहर में जल क्रीडा एवं पर्यटन की भी अनुमति प्रदान कर दी गई हैं।
विज्ञापन
महाराज ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच यह भी तय हुआ है कि ऊधमसिंहनगर के किच्छा में स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के 0.346 हेक्टेयर भूमि बस स्टेंड निर्माण के लिए उत्तराखंड को हस्तांतरित की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की ओर से विद्युत बिलों के एरियर, जिनकी धनराशि 50 करोड़ के लगभग है के तत्काल भुगतान और भविष्य के बिलों के नियमित भुगतान पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम लिमिटेड और उत्तराखंड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को तीन करोड़ आठ लाख रुपये का भुगतान किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ 42 लाख रुपये के भुगतान भी पर सहमति बन चुकी हैं। उत्तराखंड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश को देय 105 करोड़ 42 लाख रुपये का भुगतान सीधे उत्तराखंड परिवहन निगम को किया जाएगा। जबकि शेष 100 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम उत्तराखंड परिवहन निगम को भुगतान करेगा।
विज्ञापन
दिसबंर तक उत्तराखंड को मिल जाएगा अलकनंदा
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की उत्तराखंड में स्थित परिसंपत्तियों में उत्तराखंड को 50 प्रतिशत अंश प्राप्त होगा। हरिद्वार स्थित अलकनंदा पर्यटक आवास का हस्तांतरण उत्तर प्रदेश की ओर से दिसंबर माह तक उत्तराखंड को कर दिया जाएगा।
वन निगम को 77.31 लाख रुपये का भुगतान
मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश वन निगम की ओर से उत्तराखंड वन विकास निगम को 77.31 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। शेष लगभग 13 करोड़ रुपये की कर देयता को उत्तर प्रदेश वन निगम की ओर से एक संयुक्त एकाउंट में जमा करा दिया जाएगा। यह भी तय हुआ है कि क्षतिग्रस्त बनबसा बैराज का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2015 में जब दोनों राज्यों के बीच परिस्पतियों को लेकर जो समझौता हुआ था, उसमें अनुपयुक्त रिक्त भूमि का मात्र 25 प्रतिशत अंश ही उत्तराखंड को दिए जाने पर सहमति बनी थी। लेकिन इस बार हुई बैठक में परिसंपत्तियों में उत्तराखंड को 50 प्रतिशत अंश प्राप्त होगा, जो राज्य के लिए बड़ी सफलता है।
- सतपाल महाराज, सिंचाई मंत्री