ज़रूरतमंदों को बाँटे ब्रेड और दूध के पैकेट माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना महामारी से जहाँ पूरा विश्व पीड़ित है वहीं कई समाजसेवी एवं संस्थाएँ भी ज़रूरत मंद लोगों के बीच आ रही है । रविवार को रिंग रोड स्थित पंचायती मंदिर पर समाजसेवी पंकज चौहान, गढभोज संस्था, अमर उजाला, एसएन इटरटेनमेंट चैनल लोक संस्था के सहयोग से राजीव नगर से सटी रिस्पना बस्ती के ज़रूरतमंद लोगों को दूध और ब्रेड के पैकेट बाँटे गए। इस मौक़े पर उनका साथ देने समाजसेवी पंकज भट्ट , गढभोज के संस्थापक लक्ष्मण सिंह रावत , एसएन इटरटेनमेंट के संस्थापक शेर सिंह नेगी, पंकज पंवार आदि लोगों ने सुबह सात बजे से दस बजे तक ज़रूरतमंद और असहाय लोगों को दूध और ब्रेड के पैकेट बाँटे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखा गया। समाजसेवी पंकज चौहान का कहना है कि अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों को हर संभव मदद की जाएगी । वहीं, गढभोज के संस्थापक लक्ष्मण रावत ने कहाँ की सोमवार 30 मार्च, सोमवार को विधानसभा चौक पर भोजन की व्यवस्था रखी है जहां ज़रूरतमंद लोगों, मजदूरों या राहगीरों को भोजन कराया जाएगा। उ होने जनता से अपील भी की है कि सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा जाए ।