मदद का हाथ बढ़ाकर पेश की इंसानियत की मिसाल -जरूरतमंदों की मदद को लगातार सामने आ रहे सामाजिक संगठन, हर कोई अपने स्तर पर कर रहा सहयोग माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। मौजूदा संकट में प्रभावितों की मदद को लोग लगातार सामने आकर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। कोई जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री या खाना पहुंचा रहे हैं तो कोई अपने स्तर पर सम्भव मदद कर रहे। हर कोई प्रभावितों की समस्या को अपना दर्द समझ रहा है। संगठनों की हेल्पलाइन पर लगातार मदद को फोन आ रहे हैं। संगठन के सदस्य लोगों की जरूरत और क्षेत्र की जानकारी लेकर मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं। मदद पहुंचाने में प्रशासन और पुलिस की मदद ली जा रही है। भोजन व राशन के पैकेट बांटे: सौरभ सागर सेवा समिति की ओर से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे गए। समिति सदस्यों को हेल्पलाइन नम्बर पर जरूरतमंदों के कॉल आते रहे। जिसके बाद सदस्यों ने उन तक मदद पहुंचाई। रिस्पना पुल, विधानसभा, हरिद्वार बाईपास, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, रायपुर, क्लेमेनटाउन क्षेत्र में लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाई। अभियान में अमित जैन, संदीप जैन, अमित जैन, गोपाल जैन शामिल रहे। खाद्य सामग्री के पैकेट पहुंचाए:: धर्म धर्मार्थ समिति, गीता भवन की ओर से भी जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। संस्था अध्यक्ष राकेश ओबरॉय के नेतृत्व में सदस्यों ने 5 किलो आटा, 3 किलो दाल, 1 किलो चीनी, एक किलो तेल, नमक, हल्दी, मिर्च, चाय पत्ती के 1000 पैकेट तैयार किये गए। इसके बाद ये पैकेट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए। सैकड़ों लोगों को बांट पैकेट: मां वैष्णो सेवा मंडल कावली रोड की ओर से जरुरतमंदों को भोजन बांटा गया। मंडल अध्यक्ष अरूण खरबंदा के नेतृत्व में खाने के सैकड़ों पैकेट तैयार किए गए और प्रशासन की मदद से गांधीग्राम, दरभंगा बस्ती, भंडारी बाग, खुड़बुड़ा क्षेत्र में जरूरतमंदों तक पहुंचाया। खरबंदा ने कहा कि संस्था लॉक डाउन खत्म होने तक मदद जारी रखेगी। इस अवसर पर अरूण खरबंदा, रोहित गोयल, संदीप, अशोक कुमार, पुनीत मेहता, वीके रस्तोगी, विपिन ठाकुर, मनीष घई, स्पर्श खरबंदा, सार्थक, संजय गर्ग व अन्य शामिल रहे।