{"_id":"6a5dc27bff73d43e250aaccb","slug":"dispute-between-police-drivers-drivers-allege-assault-and-raise-slogans-against-the-harshil-police-uttarkashi-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, नदी में बहने से बाल-बाल बचा चालक, गुस्साए लोगों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, नदी में बहने से बाल-बाल बचा चालक, गुस्साए लोगों का धरना प्रदर्शन
Mon, 20 Jul 2026 12:15 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और चालकों के बीच विवाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटवाड़ी टेक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों सहित टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालकों का आरोप है कि बीती रविवार को चालक अरविंद चौहान स्टैंड से गंगोत्री की सवाऱी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
चौहान का आरोप है कि हर्षिल में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उस दौरान वह जैसे ही सौ मीटर आगे बढ़ा तो हर्षिल पुलिस के एसआई सुनील तोमर और उसके साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने वाहन रोक कर मारपीट शुरु कर दी और पुलिस वाहन में थाने ले जाने लगे और पुलिस ने वाहन से कूदने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
इस पर चालक कूद गया। वह नदी में बहने से बाल-बाल बचा। पुलिस और पीआरडी के जवानों ने उसे बाहर निकालकर हर्षिल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर अन्य चालक धर्मेंद्र राणा उससे मिलने गया। तो पुलिस ने उससे भी बदसलूकी कर मोबाइल से वीडियो हटवाया। उसके बाद पुलिस ने ही घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम की अनोखी परंपरा: हर चढ़ावे का पूरा हिसाब भगवान बदरीनाथ को था सुनाया जाता, 2021 तक के बाद हुई बंद
टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाक़ात कर हर्षिल में चालक के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो स्टैंड से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर हर्षिल थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।