फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disposal of 1721 cases in National Lok Adalat

Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1721 मुकदमों का निस्तारण

Sun, 10 Sep 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 1721 cases in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 1721 मुकदमों का निस्तारण हुआ। करीब 16 करोड़ रुपये की धनराशि का समझौता किया गया। लोक अदालत के लिए जिले में कुल 11 पीठ बनाई गई थीं। इस अदालत में अदालत में जाने से पहले ही कुल 10163 मामलों का निपटारा भी किया गया। इसमें 24 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते हुए।
विज्ञापन




राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, चेक बाउंस संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न अदालतों में चल रहे जुर्माने संबंधी करीब 177 मुकदमे निपटाए गए। चेक बाउंस संबंधी 596, धन वसूली के 34, मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के 31, जमीनी विवाद दो, पारिवारिक विवाद 52, मोटर वाहन अधिनियम के 762 और सिविल प्रकृति के 67 मुकदमों निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन




जिला न्यायाधीश प्रदीप पंत की ठीन ने 95, एडीजे प्रथम मनोज गर्ब्याल की पीठ ने 43, एडीजे चतुर्थ अमित कुमार ने 160, एडीजे पंचम ममता पंत ने 160, अपर वरिष्ठ सिविल जज पंचम ने चार , अपर वरिष्ठ सिविल जज अष्टम ने 262, सीजेएम लक्ष्मण सिंह ने 401, एसीजेएम प्रथम उर्वशी रावत ने 363, कुटुंब न्यायाधीश ओम कुमार ने 42 मुकदमों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे विकासनगर राहुल गर्ग की पीठ ने 108, एडीजे ऋषिकेश भवदीप रावत की पीठ ने 148 सिविल जज डोईवाला मीनाक्षी दुबे की पीठ में 35 मामलों का निस्तारण हुआ। इसी के साथ अदालत में जाने से पूर्व 10163 मामलों का निस्तारण करते हुए करीब 24.74 करोड़ रुपये की धनराशि के समझौते कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed