फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Discussion on dealing with the challenges of disaster in Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand: आपदा की चुनौतियों से निपटने पर मंथन, बोले विशेषज्ञ-विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी

Sat, 08 Feb 2025 04:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

पीएचडी चेंबर आफ कॉमर्स इंडस्ट्री ने आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण भी जरूरी है।

विज्ञापन
Discussion on dealing with the challenges of disaster in Uttarakhand read All Updates in hindi
सम्मेलन में आपदा की चुनौतियों से निपटने पर गहन मंथन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री की आयोजित सम्मेलन में आपदा की चुनौतियों से निपटने पर गहन मंथन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा, विकास के साथ पर्यावरण व प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी है।शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने पीएचडी चेंबर आफ कॉमर्स इंडस्ट्री की तरफ से राज्य में आपदा प्रबंधन को लेकर की गई पहल की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा से दृष्टि से उत्तराखंड संवदेनशील है। विकास के साथ पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्यावरणविद पदमभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी ने ईकोलॉजी से ईकोनॉमी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम विकास में भी आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्व सीएम की बेटी से फिल्म में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह ने आपदा प्रबंधन के बारे में अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में डॉ.राजेंद्र डोभाल ने आपदा प्रबंधन रणनीतियों, जोखिम न्यूनीकरण पर विचार रखे। कार्यक्रम में पीएचडी चेंबर आफ कॉमर्स इंडस्ट्री उत्तराखंड के अध्यक्ष हेमंत कोचर ने उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन में है।


इसके बावजूद विकास कार्यों में इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। विकास के लिए बने कानून की पूर्ति नहीं की जा रही है, जो भी आपदा को बढ़ावा देता है। राज्य में आपदा प्रबंधन और नीतियों में सुधार के लिए पीएचडी चेंबर आफ कॉमर्स इंडस्ट्री ने एक पहल की है। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक विशाल काला, उप महासचिव डॉ.जतिंदर सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed