फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster in Maldevata: car fell from the bridge person Death

मालदेवता में आपदा: पुल से नीचे गिरी कार में सवार व्यक्ति की मौत, भारी बारिश के बीच नहीं दिखी टूटी एप्रोच रोड

Thu, 25 Aug 2022 11:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

भारी बारिश से सौंग नदी के पुल की एप्रोच रोड टूट गई थी। रात करीब साढ़े तीन बजे देहरादून निवासी सतेंद्र बुटोला कार से अपने पिता की अंत्येष्टि में रुद्रप्रयाग जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी कृष्णा बुटोला, बेटा सार्थक और दो भाई देवेंद्र व पंकज बुटोला भी सवार थे। बारिश के बीच उन्हें टूटी एप्रोच रोड दिखाई नहीं दी और कार नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
Disaster in Maldevata: car fell from the bridge person Death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपदा की रात पुल से नीचे गिरी कार में सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमालयन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अन्य चार लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात आपदा प्रभावित गांव सोडा सरोली में हुई थी। भारी बारिश से सौंग नदी के पुल की एप्रोच रोड टूट गई थी। रात करीब साढ़े तीन बजे देहरादून निवासी सतेंद्र बुटोला कार से अपने पिता की अंत्येष्टि में रुद्रप्रयाग जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी कृष्णा बुटोला, बेटा सार्थक और दो भाई देवेंद्र व पंकज बुटोला भी सवार थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...अग्निवीर की जगह बन गया आरोपी: हिरासत से भागा युवक गंगा में कूदा, पुलिस ने किरकिरी के डर से दो दिन दबाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के अंधेरे और भारी बारिश के बीच उन्हें टूटी एप्रोच रोड दिखाई नहीं दी और कार नदी में जा गिरी। करीब चार घंटे बाद उनकी कार को स्थानीय लोगों ने देखा तो एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी लोग घायल थे। इन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसडीआरएफ की जनसंपर्क अधिकारी ललिता नेगी ने बताया कि इनमें से पंकज बुटोला (58) की बुधवार को मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed